उझानी। नगर के विद्युत उपकेंद्र के सामने बुधवार रात करीब आठ करीब सड़क पर गश खाकर गिरे एक हलवाई की मौत हो गई। कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के मोहल्ला बदरिया निवासी नरेंद्र कश्यप (50) हलवाई थे। वह कुछ समय से श्रीनारायणगंज इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले बहनोई प्रकाश कश्यप के घर में रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करके अपना परिवार का पालन पोषण करते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह पंजाबी कॉलोनी की मोड़ से होकर पैदल जा रहे थे। तभी विद्युत उपकेंद्र के सामने अचानक वह गश खाकर सड़क पर गिर पड़े। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हलवाई की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।