फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर के बाहर खेल रहे बालक को सांप ने डसा, गंभीर

विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बालक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत निवासी विकास का बेटा गोलू (5) बृहस्पतिवार शाम छह बजे घर के बाहर गेंद से खेल रहा था। इसी बीच उसकी गेंद झांड़ियों में चली गई। वह गेंद को उठाने झांड़ियों में गया तो उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके साथ अन्य बच्चों ने सांप को देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों के पहले सांप चला गया। परिजनों ने बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार नहीं आया। डॉक्टर ने बताया कि बालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें