फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाजार की भीड़ में पिता से बिछड़ा बच्चा, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा

Mon, 24 Aug 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बाजार में पिता से बिछड़े बच्चे को थाना अलापुर पुलिस ने कुछ ही समय में सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, रविवार को गांव जगत निवासी सतेंद्र अपने बेटे आदेश के साथ बाजार आए थे। भीड़ के बीच अचानक आदेश पिता से बिछड़ गया। बच्चे के लापता होने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने आसपास के बाजार और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू करने के साथ लोगों से पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल तलाश कर लिया। इसके बाद उसके पिता को थाने बुलाकर बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें