बदायूं। जनपद व ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित तीन पैथालॉजी लैब के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नोडल अधिकारी पंजीकरण सेल डॉ. पवन जायसी, डॉ. कौशल गुप्ता और बिसौली सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज शर्मा ने लिब्रा पैथालॉजी, मां दुर्गा पैथालॉजी, पथकिंड लैब की की। इस दौरान तीनों के संचालक भाग गए। मौके पर कोई कागज नहीं मिला। जांच टीम ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा को दी। डॉ. पंकज ने बताया कि तीनों अवैध पैथालॉजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश मिले हैं। रविवार को थाने में तहरीर देंगे।