सुभाष चौक पर धनवंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया विरोध प्रर्दशन साथ में सदर विधायक। संवा
बदायूं। कोलकाता कांड को लेकर धनवंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार राम 7.30 बजे शहर के सुभाष चौक पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। डॉ. संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सुबह से हाथ में काली पट्टी बांधकर काम किया। मांग की गई कि महिला डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। विरोध प्रदर्शन में डॉ. संजीव गुप्ता, गोपाल, वैभव गुप्ता, अरविंद सक्सेना, योगेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
30 मिनट बंद रहा कदीर मार्केट, काली पट्टी बांधकर दी श्रद्धांजलि
बदायूं। कोलकाता कांड के विरोध में शनिवार दोपहर एक बजे शहर के इन्द्राचौक स्थित कदीर मार्केट में 40 दुकानें व ऑफिस आधे घंटे के लिए बंद रहे। दुकानदारों ने हाथों पर काली पट्टी बांध कर विरोध व्यक्त किया। पार्किंग स्थल पर व्यापारी एकत्र हुए और दो मिनट का मौन धारण कर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। संवाद