फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात करोड़ से बागरपुर अरिल नदी पर बनेगा पुल

विज्ञापन
इसी जगह पर नदी पर होगा पुल का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव टिटौली मार्ग स्थित बागरपुर अरिल नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल के निर्माण के लिए शासन ने 6.94 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। पुल बनने से क्षेत्र के करीब 35 गांवों समेत बरेली के भी लोगों को फायदा होगा। विशेष सचिव लाल धीरेंद्र राव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को इस संबंध में पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

बदायूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टिटौली मार्ग पर बागरपुर अरिल नदी पर पुल नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है। ज्यादा बरसात होने पर पानी पास के गांवों में भी भर जाता है। इन गांवों के लोग बरसों से पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस समस्या से अवगत कराते हुए पुल निर्माण कराने का प्रस्ताव सौंपा था। विधायक के प्रयासों के बाद शासन ने इस पुल के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है।
शासन के विशेष सचिव लाल धीरेंद्र राव की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र जारी किया गया है, जिसमें पुल के निर्माण के लिए शासन ने 6 करोड़ 94 लाख 11 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद लोनिवि द्वारा इस पुल का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पुल बनने से इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
अरिल नदी पर पुल का निर्माण होने क्षेत्र के गांव फकीराबाद, मोहम्मद नगर, हसन नगर, विजय नगला, मोहम्मदपुर बिहार, युसूफनगर, करतोली, मुड़िया, भैंसामई, बरगढ़, अंबियापुर, काजीपुर, बिंदुलिया, पस्तोर, तकीपुर समेत करीब 35 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा बरेली जिले के गांव नौगवा, कीरतपुर, हजरतपुर, मटकी, सेंधा, मोतीपुर आदि गांवों के लोग भी इससे लाभान्वित होंगे।

क्षेत्र की जनता पुल के निर्माण की काफी समय से मांग कर रही थी। इसके लिए हमने मुख्यमंत्री समेत विभागीय अधिकारियों से बात की थी। इसके बाद धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। पुल का निर्माण जल्द शुरू कराए जाने को लेकर विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन

- महेश चंद गुप्ता, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें