फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज में पुवायां स्टेट हाईवे पर 1.26 करोड़ रुपये से बनेगा पुल, जाम से मिलेगी निजात

Sat, 17 Feb 2024 12:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

लोक निर्माण विभाग ने बदायूं-दातागंज-पुवायां स्टेट हाईवे पर पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने 1.26 करोड़ की लागत से लघु सेतु निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
दातागंज में इस पुलिया पर होगा लघु सेतु का निर्माण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं-दातागंज-पुवायां स्टेट हाईवे पर दातागंज में 1.26 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। मंजूरी के साथ बजट भी मिल गया है। जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल बनने के बाद दातागंज में संकरी पुलिया पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन


बदायूं-दातागंज-पुवायां रोड को स्टेट हाईवे का दर्जा वर्ष 2021 में मिला था। 123.480 किमी लंबे इस हाईवे के चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। स्टेट हाईवे की कई पुलियां संकरी हैं। इनमें दातागंज की पुलिया पर जाम लगा रहता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने यहां पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने 1.26 करोड़ की लागत से लघु सेतु निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है।

पुल बन जाने के बाद दातागंज से जैतीपुर, तिलहर, निगोही, पुवायां होते हुए लखीमपुर खीरी, लखनऊ के अलावा शाहजहांपुर तक सफर आसान हो जाएगा। खासतौर पर दातागंज क्षेत्र के व्यापारियों का इस रोड से ज्यादा आना-जाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं से शाहजहांपुर के लिए हैं तीन रास्ते
बदायूं से शाहजहांपुर के लिए तीन रास्ते हैं। इनमें बदायूं-दातागंज पुवायां रोड खेड़ा बझेड़ा, जैतीपुर, तिलहर होते हुए निकलता है। दूसरा रूट बदायूं से वाया कलान होते हुए जलालाबाद, शाहजहांपुर है। तीसरा रूट बदायूं-बरेली-शाहजहांपुर है। बदायूं वाया दातागंज रूट से शाहजहांपुर की दूरी सबसे कम है। ऐसे में यह रूट ज्यादा इस्तेमाल होता है। 

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन मनीष सिंह ने बताया कि बदायूं-दातागंज-पुवायां हाईवे पर दातागंज में लघु सेतु निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। 1.26 करोड़ 56 हजार की लागत से सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें