फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार साल से आवंटन का इंतजार कर रहे 9.52 लाख के मॉडर्न फूड कॉर्नर

Wed, 09 Oct 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में 9.52 लाख रुपये की लागत से बने मॉडर्न फूड कॉर्नर चार साल से कबाड़ बने खड़े हैं। जबकि, पांच वेंडिंग जोन घोषित करने के साथ ही शहर की सड़कों से जाम के झाम को कम करने के लिए योजना बनाई गई थी। यह मॉडर्न फूड कॉर्नर पालिका में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर के लिए लगाए गए थे।
विज्ञापन

शहर में फुटपाथ से ठेले-खोमचों वालों का अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका प्रशासन ने चार साल पहले वेंडर जोन चिह्नित किए थे। नगर पालिका की ओर से अस्थायी दुकानों का निर्माण कराकर जरूरतमंदों को देने की व्यवस्था की गई।
शहर में इसके लिए सात मॉडर्न फूड कॉर्नर भी लगवा दिए गए, लेकिन धरातल पर आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। इसमें वन विभाग रोड, इंदिरा चौक से स्टेशन रोड, हाइडिल के पास, पुरानी अनाज मंडी के सामने, मिशन स्कूल से आवास विकास जाने वाली रोड की साइड पटरी समेत वेंडिंग जोन घोषित किए गए थे। जबकि, नगर पालिका ने मॉडल के तौर पर इन्हें मंगाया था, जो शोपीस बने हुए खड़े हैं।
विज्ञापन


चार दुकानों पर किया कब्जा
नगर पालिका की ओर से अभी मॉडर्न फूड कॉर्नर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इसी के चलते आवंटन भी नहीं हुआ है। इसी का फायदा उठाते हुए चार मॉर्डन फूड कॉर्नर पर कुछ लोगाें ने कब्जा कर लिया है। चर्चा है कि पालिका प्रशासन के कुछ लोग खामोशी से इसका किराया वसूल रहे हैं।

वन विभाग रोड से गायब होने लगे जाल
-नगर पालिका की ओर से वन विभाग रोड को वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। इसके बाद में वहां पर खुले पड़े नाले के ऊपर सीमेंट की स्लिप डाली गई। साथ ही लोहे का जाल लगाया था, लेकिन पिछले चार साल से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में वहां पर धीरे-धीरे जाल चोरी होने लगे हैं।


मेरे कार्यकाल से पहले का मामला है। इसको दिखवाता हूं, इसमें मामले में कहां तक प्रक्रिया चली थी। अब किस वजह से यह काम पूरा नहीं हो सका था। -देवेंद्र पाल सिंह, ईओ नगर पालिका/सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें