फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने क्षेत्र के गांव गुधनी में बने गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र पर सहायक रंजन सिंह मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि केंद्र को संचालित करने के लिए उनके पास पर्याप्त बारदाना एवं 50 लाख रुपये की धनराशि खाते में मौजूद है। मगर अब तक यहां किसी भी किसान ने अपना गेहूं नहीं बेचा है। इसके बाद एसडीएम ने सिरासौल जसा पट्टी स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में लगे क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भी अब तक कोई खरीद नहीं हो सकी है। केंद्र प्रभारी वीरेश कुमार जौहरी ने एसडीएम को बताया कि उनके पास बारदाना एवं दो लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध है, मगर बाजार के मूल्य से ज्यादा अंतर न होने के कारण केंद्र पर किसान नहीं आ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें