फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया महर्षि योगी का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया महर्षि योगी का जन्मदिवस
विज्ञापन

बदायूं। महर्षि विद्या मंदिर में महर्षि महेश योगी जी का जन्मदिवस ‘महर्षि ज्ञान युग दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बदायूं की संचालिका बीके अरुणा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह मौजूद रहे। स्वागत भाषण में स्कूल के प्रधानाचार्य चरन सिंह यादव ने महर्षि विद्यालयों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि विद्यालयों की एक प्रमुख विशेषता विद्यार्थियों को संस्कारित करना है। मुख्य अतिथि अजय पाल सिंह ने कहा कि परमपूज्य महेश योगी ने भारतीय संस्कृति के अध्ययन को आधुनिक शिक्षा में विद्यालयों के माध्यम से सम्मिलित किया है ,जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। इस मौके पर ‘विश्व शांति की स्थापना में मीडिया की भूमिका’ विषय पर भी चर्चा की गई। इससे पूर्व गुरु पूजा से कार्यक्रम का शुुभारंभ किया गया। इसके बाद वेद शांतिपाठ किया गया। अंत में विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें