फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर में पलक और जूनियर में आर्यन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। रुदायन में आयोजित युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन की बैठक में संगठन द्वारा कराई गई नगर स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 2293 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। सीनियर वर्ग में केपी शर्मा इंटर कॉलेज करियामई की पलक आर्या ने 100 में से 88 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह जूनियर वर्ग में पंडित भगवान दास इंटर कॉलेज रुदायन के आर्यन पाठक ने 50 में से 43 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिभागियों को उत्तर पुस्तिका दिखाने की भी व्यवस्था की गई है, जिसकी सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर सोमवार को चस्पा कर दी जाएगी। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, महीपाल, अक्षय प्रताप, राज प्रताप, सोहित हुसैन, अरबाज, अभिषेक गौतम, योगेंद्र, नितिन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें