बदायूं। बिजली का बकाया नहीं जमा करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान जारी है। एक्सईन छैल बिहारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पिछले दो दिन में बिल्सी, बिनावर, दातागंज, कुंवरगांव, सखानू, बिसौली, अलापुर में बकाया नहीं जमा करने वाले 222 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ मूसाझाग थाने में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन उपभोक्ताओं पर बिजली का 62 लाख 80 हजार रुपये का बकाया है। ककराला में मोबाइल टॉवर का 17 लाख का बकाया नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने के साथ बिजली का मीटर उतारा गया। टीम ने आठ लाख 87 हजार रुपये की रिकवरी की है। 33 लाख 65 हजार का बकाया नहीं जमा करने पर 43 उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी हुआ है।