फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की भक्ति में रात भर झूमते रहे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला मुख्य बंबा चौराहा स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर रविवार रात मां भगवती का विशाल जागरण नगर की संजीव खुशिया एंड पार्टी के कलाकारों आयोजित किया गया। देर रात तक मां की सुंदर भेटों पर भक्त झूमते रहे। आज सुबह मां भगवती की विशाल आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद भक्तों ने मां की अखंड ज्योति को प्रज्वलित किया। दिल्ली से आई रेखा शर्मा और बुलंदशहर से आएं शालू चौधरी, मौजी चौधरी, राजेश शर्मा आदि कलाकारों ने मां भगवती की सुंदर भेंटों को सुनाया। जिनपर मां भगवती के भक्त जमकर झूमे। इसको सफल बनाने में राकेश माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, अन्नू उपाध्याय, अमित शर्मा, भुवनेश उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें