फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक से लगी आग में दो लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। दीपक से लगी आग में एक घर में रखी 30 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला जैत निवासी केशव शर्मा के घर गुरुवार की रात नौ बजे सभी लोग खाना खाकर एक कमरे में लेटे हुए थे। दूसरे कमरे में दीपक जल रहा था। किसी तरह दीपक की लौ तेज हो गयी और बराबर टंगे कपड़ों में आग लग गयी। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख पड़ोस के लोग चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंच गये। गांव वाले आग बुझाने को जुट गए, लेकिन तब तक घर में रखा सभी सामान आग की भेंट चढ़ गया। परिजनों के मुताबिक कमरे में रखा लगभग पांच क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल उड़द, संदूक और अटैची में भरे कपड़ों के साथ ही संदूक में रखी 30 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर नष्ट हो गए। परिजनों ने बताया कि करीब दो लाख की क्षति हुई है। लेखपाल मोहित कुमार ने आग से हुए नुकसान का आकलन करके अपनी रिपोर्ट तहसील भेजी है। पीड़ित होमगार्ड में ड्यूटी करता है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें