फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला घाट पर महाआरती 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला घाट पर महाआरती 15 को
विज्ञापन

बदायूं। गंगा आरती के लिए डीएम ने मौके पर जाकर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। 15 जनवरी से कछला घाट पर वाराणसी की तर्ज पर महाआरती की जाएगी। गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने घाट पर पहुंचकर निर्देश दिए कि कछला पुल पर लगी पुरानी लाइटों को बदलकर एलईडी लाइट और लाउडस्पीकर लगाए जाएं। वाहन पार्किंग, फूल मालाओं के लिए तीन माली चिह्ति किए गए हैं। वे प्रतिदिन बारी-बारी से व्यवस्था करेंगे। डीएम ने गंगा घाट पर उतरने के लिए बनाई गई सीढ़ियों और सड़क का पैदल निरीक्षण किया। कहा कि आरती के समय ड्रोन कैमरे से कवरेज की जाए। गंगा आरती करने वाले लोगों के लिए एक विशेष तौर पर ड्रेस भी दी जाए। शाम का नजारा कछला पुल से गुजरने वाले व्यक्ति के लिए अद्भुत नजारा बन जाए। आरती के लिए कछला स्थित गुरुकुल के चिह्ति किए गए 25 बच्चों के आरती अभ्यास को भी डीएम ने देखा। उन्होंने कहा कि गंगा आरती करने वाले बच्चों को प्रतिदिन लगभग 150 से दो सौ रुपये दिए जाएं। यह कार्यक्रम सामाजिक संगठनों के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा। डीएम ने प्रकाश और मार्ग आदि व्यवस्थाओं के लिए चेयरमैन, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें