फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने पर हर्ष

विज्ञापन
खुशी मनाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने पर जिलेभर में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी छोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि हमारी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश, केंद्र में सत्ता में रही। अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कि कांग्रेस फिर से देश व प्रदेश में परचम लहराएंगी। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि कांग्रेस सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इसमें किसी के साथ में कोई भी भेदभाव नहीं किया जाता है। इस मौके पर श्याम कुमार दिवाकर, वफाती मियां, लाल मियां चौधरी, विकसे, प्रेमपाल, अनवार खां आदि मौजूद रहे। इधर जिला कांग्रेस कमेटी, श्रम प्रकोष्ठ की बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष राजू सक्सेना ने कहा कि आने वाला समय में युवाओं, अनुभवी कांग्रेसियों के साथ में लेकर राहुल गांधी दोबारा सत्ता में आएंगे। इस मौके पर कुलदीप रंजन, हर्षित सक्सेना, राजीव सक्सेना, पंकज कुमार, अर्चित सक्सेना आदि मौजूद रहे। एनएसयूआई की ओर से जोगीपुरा कार्यालय पर बैठक हुई। उन्होंने पटाखे बांटकर और मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि राहुल गांधी के कमान संभालने से पूरी पार्टी को नया जोश मिला है। इस मौके पर जाहिद गाजी, आमिर, शिवम, प्रियांशु, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें