कादरचौक (बदायूं)। रूहेलखंड के मिनी अर्धकुंभ मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को मेला सात सेक्टर में बांटा गया है। रोजाना ही मेला परिसर मेें सफाई होगी। इसके लिए सभी सेक्टरों में सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। जो कि हर समय अपने-अपने सेक्टर में जायजा लेते रहेंगे।