फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप हो गया है बदायूं सहित पूरे प्रदेश का विकास: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सांसद धर्मेंद्र यादव सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में रहे। उझानी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि पिछली सपा सरकारों में उत्तर प्रदेश में इतने विकास कार्य हुए जितने आजादी से अब तक नही हुए। बदायूं धूल भरी सड़कों का जिला कहा जाता है, परंतु पिछली सपा सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों के क्षेत्र में पूरे जनपद में एतिहासिक विकास कार्य कराए गए। मेडिकल कॉलेज, ओवरब्रिज, बदायूं-बरेली बाईपास, बदायूं-बरेली फोरलेन आदि काम जनता की सहूलियत के लिए कराए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के नेताओं ने देश व प्रदेश की जनता को झूठे जुमलों से केवल छलने का काम किया है। बदायूं सहित पूरे प्रदेश का विकास ठप हो गया है। सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा नेता ये मान चुके हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश सहित पूरे देश से उनका सफाया निश्चित है। इस मौके पर मौलाना यासीन उस्मानी, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विमलकृष्ण अग्रवाल, रवि मौर्य, टेड़ामल अग्रवाल, रामप्रवेश यादव, उदयवीर शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें