फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में नए साल के जश्न में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में नए साल के जश्न में हंगामा
विज्ञापन

बदायूं। छेड़छाड़ को लेकर शहर के एक नामचीन होटल में नए साल के जश्न के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बोतलें भी तोड़ दीं। 
होटल में शाम से नए साल का जश्न सामान्य रूप से चल रहा था। रात 12 बजे के बाद जब लोग एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दे रहे थे तभी छेड़छाड़ की वारदात हो गई। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। कुछ परिवार होटल छोड़कर भागने लगे। इधर, हंगामा कर रहे लोगों ने खाने-पीने का सामान और फर्नीचर पलट दिया। शराब की बोतलें दीवारों पर मारी गईं। चर्चा है कि एक हवाई फायर भी हुआ। बाद में बाहर खड़ी पुलिस के आने पर मामला संभालने की कोशिश की गई। संख्या कम होने के कारण बाद में कोतवाल ओंकार सिंह काफी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पांच-छह लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक  विवाद सुलझ नहीं पाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें