फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति के दो प्रमुख औषधीय प्रदेय है अलसी और तुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्रकृति के दो प्रमुख औषधीय प्रदेय है अलसी और तुलसी’
विज्ञापन

बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक गुरुवार को तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस पर हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि अलसी और तुलसी प्रकृति के दो महत्वपूर्ण औषधीय प्रदेय हैं। इनका उल्लेख भारत के प्राचीन ग्रंथों में भी है। वैज्ञानिक अनुसंधानों से यह सिद्ध हो चुका है कि इनके सेवन से विभिन्न प्रकार के सामान्य एवं असाध्य रोगों का निदान संभव है। जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सक्सेना ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय पौधा माना जाता है। धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों से भी भरपूर है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में प्राचीन काल से ही अलसी के सेवन पर बल दिया जाता रहा है। अलसी में ओमेगा-3 उपलब्ध होता है। जो हमारे शरीर के मस्तिष्क एवं नेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर प्रशांत जैन, वीरेन्द्र पाल, अनुभव वार्ष्णेय, साजन गुप्ता, डॉ.श्रीकृष्ण गुप्ता, अमित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें