फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, रंगोली भी सजाई

Tue, 06 Nov 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में दिवाली के कार्यक्रम की धूम रही। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और रंगोली भी सजाई।
विज्ञापन

किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चे राम, सीता और लक्षमण के रूप में भी सजे। संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को त्योहार का महत्व समझाया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। एस्सन पब्लिक स्कूल में गणेश जी और महालक्ष्मी के पूजन के बाद बच्चों ने रंगोली सजाई। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने त्योहार पर आतिशबाजी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। रंगोली में प्रथम स्थान पर रही गार्गी, इल्मा, सना और वैष्णवी को पुरस्कृत किया। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ त्योहार मनाया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ उन्होंने फुलझड़ी भी चलाई। प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। बसोमा के रजत विद्या मंदिर के बच्चों ने रंगोली सजाई और दीप सजाओ प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके अलावा वंशीधर, मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल, मदरशील मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल और देवनागरी कॉलेज में भी रंगोली सजाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें