फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में अधिवक्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
advocate - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहसवान। सिविल और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालयों में जजों की नियुक्ति न होने को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने ऐलान किया कि मांगे पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। निर्णय लिया गया कि सोमवार को अधिवक्ता मांगोें लेकर जुलूस निकालेंगे। धरने पर मौजूद रहे अधिवक्ता राजकुमार सक्सेना कहा कि पिछले नौ माह से दोनों न्यायालय रिक्त पड़े हैं। वादकारी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वादकारियों के हितों को देखते शीघ्र दोनों न्यायालयों में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाए। इस मौके पर राजकुमार सक्सेना, श्याम गुप्ता, सुदीप सक्सेना, मजाहिर अली, सतीश यादव, मुकेश कुमार, सुशील सैनी, अशोक सैनी, ज्याउल इस्लाम, रामवीर मिश्रा, संदीप कुमार, धर्मेंद्र पाठक, सरफराज, चरन सिंह यादव, नरोत्तम यादव, अभय सिन्हा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें