फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 67 परीक्षार्थियों ने दी वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा देते परीक्षार्थी। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीएससी चौथे व छठे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। 68 परीक्षार्थियों में से 67 ने ही परीक्षा में भाग लिया। इसी प्रकार छठे सेमेस्टर के कुल 40 परीक्षार्थियों में से 39 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान रामपुर के राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय से आए परीक्षक ने छात्र-छात्राओं से पादप का विच्छेदन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। परीक्षकों के अवलोकन करने के बाद मौखिक रूप से छात्र-छात्रओं से सवाल किए गए। इसके बाद परीक्षकों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंक अपलोड कर दिए। महाविद्यालय की डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वनस्पति विज्ञान की द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी। इस मौके पर डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. सचिन कुमार राघव, डॉ. रविंद्र सिंह यादव, संजीव शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें