फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कल से 64,166 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 21 Feb 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सीटिंग प्लान के तहत कुर्सी-मेज लगाते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियों को मंगलवार को पूरा कर लिया गया। बृहस्पतिवार से जिले के 99 केंद्रों पर 64,166 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया। अन्य व्यवस्थाओं को भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षाएं कराने को 20 सेक्टर और 99 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। पांच-पांच सदस्यों के छह सचल दल परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम ने भी काम शुरू कर दिया है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के दौरान प्रत्येक पाली में चार-चार कर्मचारी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे।
मंगलवार को संबंधित जोनल मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को देखा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें