बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी शाहिद (28) पुत्र बन्ने गुरुवार देर शाम बाइक से परौली गांव जा रहा था। रास्ते में दुधौनी भट्ठे के पास अचानक उसके सामने एक साइकिल सवार आ गया। शाहिद ने उसे बचाने का प्रयास किया तभी उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी। इससे शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ब्यूरो