दातागंज (बदायूं)। नगर में डेंगू और मलेरिया ने पूरी तरह से पैर पसार लिए हैं। डेंगू की वजह से बीते एक माह में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। निजी डॉक्टरों के यहां बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को परा में 200 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी। करीब महीने भर से नगर में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई लोगों की मौत के बद स्वास्थ्य महकमा भी गंभीर हुआ। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक के साथ टीम ने मुहल्ला परा में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। बीमार लोगों को दवा भी दी गई। इस दौरान टीम ने एक ही मोहल्ले में 200 मरीजों को दवा दी। इसके अलावा बढ़ी संख्या में निजी डॉक्टरों के यहां भी डेंगू और मलेरिया के मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेेंद्र कुमार का कहना है कि लोग आपने आसपास के इलाके में गंदगी न फैलने दें। गंदगी की वजह से ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
सरकारी अस्पताल में दवाओं का टोटा
दातागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की भारी कमी चल रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को दवाएं दीं जा रहीं हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या को देखते हुए 20 हजार पैरासिटामोल की गोलियां खरीद चुके हैं।
पालिका ने नहीं कराई है फॉगिंग दातागंज। जब से नगर पालिका परिषद बोर्ड का कार्यकाल पूरा हुआ है तब से पालिका प्रशासन ने नगरवासियों को मच्छरों से निजात दिलाने को एक बार भी फॉगिंग नहीं कराई है। लोगों का कहना है कि निवर्तमान चेयरमैन राजीव गुप्ता के समय में रोजाना ही फॉगिंग होती थी।
डेंगू से महिला की मौत