आसफपुर। नगर में 23 सितंबर से श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसको लेकर कमेटी का गठन किया गया है। सोमवार को रामलीला कमेटी की बैठक में अध्यक्ष रामौतार मिश्रा, उपाध्यक्ष दुवजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र पाराशरी और आय.व्यय समिति में पियूष पाराशरी, चंद्रपकाश शर्मा, श्रीकृष्ण मिश्रा, प्रदीप शर्मा और कुलदीप पाराशरी, महामंत्री प्रवेश पाठक, मंत्री कृष्णवीर मिश्रा, दयानंद पाठक, स्वतंत्र पाठक को बनाया गया है। पहलवानों की व्यवस्था पवन मिश्रा, जुगल किशोर शर्मा, अनूप पाराशरी, संजीव पाराशरी, नरेंद्र दीक्षित और तोताराम मोर्य को दी गई। रात्रि मंचन निर्देशन समिति में आशुतोष पाराशरी, सुनील कटिहार, पशुपतिनाथ मिश्रा, प्रशांत मिश्रा शमिल हैं। वहीं मेले की व्यवस्थाएं गिरीश चंद्र मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, श्याम शर्मा, रवेंद्र कुमार शर्मा, हर्षित मिश्रा, प्रवीण दीक्षित, विशाल मिश्रा, वेदप्रकाश मिश्रा, राकेश पाठक, उर्मिलेश पाठक, अवनीश पाठक, अवनीश मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा को दी गई। डांस प्रतियोगिता का संयोजक प्रफुल्ल शर्मा और रवि पाराशरी को बनाया गया है।