दातागंज। कस्बे के ऐसे राशन उपभोक्ताओं को अब राशन वस्तुएं नहीं मिलेंगी जिन्होंने ई-पास मशीन से अपना आधार लिंक नहीं कराया है।
इस संबंध में आज तहसील प्रांगण में कस्बे के सभी राशन कोटेदारों की मीटिंग हुई। वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में कोटेदारों ने कहा कि अब भी कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने ई-पास मशीन से अपना आधार नंबर लिंक नहीं कराया है। वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि अब किसी भी ऐसे उपभोक्ता को राशन की वस्तुएं नहीं मिलेंगी जिन्होंने अपना आधार लिंक नहीं कराया है लिहाजा, किसी भी राशन वस्तुएं प्राप्त करने को उपभोक्ता संबंधित कोटेदार के यहां मौजूद ई-पास मशीन से आधार लिंक करा दें। कोटेदारों ने अपनी और भी कई समस्याओं को रखा।