फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों में गंगा ने तेज किया भू कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गंगा ने कटान और तेज कर दिया है। कादरचौक, उसहैत, सहसवान, कछला में काफी जमीन गंगा में समा चुकी है। उसहैत और सहसवान में गंगा बांध के पास भी कटान कर रही हैं। हालांकि, जलस्तर में कुछ कमी आई है। बाढ़ खंड का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। गंगा में नरौरा बैराज से 14 जुलाई को 95405 और 15 जुलाई को सीजन का सबसे ज्यादा 105345 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद से गंगा में उफान था। इसके बाद वाटर डिस्चार्ज में कमी आई है। 16 जुलाई को 44717 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया। इसके बाद गंगा में नरौरा से रोज 30657 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार को भी 30657 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंगलवार को गंगा का मीटर गेज 162.30 रिकॉर्ड किया गया। नरौरा से वाटर डिस्चार्ज कम होने के बाद गंगा का जल स्तर गिरने लगा। इधर, जल स्तर घटने के साथ गंगा ने कटान शुरू कर दिया है, लेकिन बाढ़ का खतरा टला नहीं है। नरौरा बैराज के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को वाटर डिस्चार्ज बढ़ सकता है। हरिद्वार से वाटर डिस्चार्ज बढ़ने की खबर है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता का कहना है कि जहां गंगा कटान कर रही हैं वहां बाढ़ खंड काम में जुटा हुआ है। फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। गंगा में अगर एक साथ दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आता है तब बाढ़ का खतरा पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें