अली खान-न्यू आरके टीम ने जीते सेमीफाइनल
बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ में चल रहे शाने अली क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच अली खान क्रिकेट क्लब और जूनियर कुरैशी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। अली खान क्लब के कप्तान रागिब खां ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। खेलते हुए जूनियर कुरैशी टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें जाबेद ने पांच, हासिम ने 10, इश्तियाक ने चार, मोहसिन ने तीन, जाने आलम ने छह रनों का योगदान दिया। इसके बाद 51 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी अली खान टीम ने छह विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। ताहिर ने नौ, जन्नू ने छह, साजिद ने 15 एवं रागिब ने 18 रन बनाए। इस प्रकार अली खां क्लब को चार विकेट से विजयी घोषित किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने पर रागिब को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके बाद सेमीफाइनल मैच न्यू आरके क्रिकेट क्लब और यादव क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें यादव क्लब के कप्तान दिनेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। इसमें उनकी टीम ने 12 ओवरों में मात्र 66 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें अजय-11, जोगेंद्र सिंह ने छह, दिनेश ने 13, वीरेश ने 22 तथा संजय ने 18 रनों का योगदान दिया। इसके बाद 67 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान उतरी न्यू आरके की टीम के आविर ने 11, सादिक ने आठ, रासिद ने छह, इकरार ने 18, इमरान ने 27 रन बनाकर टीम को तीन विकेट से विजयी दिलाई। विजेता टीम के इमरान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। 10 जुलाई को न्यू आरके क्लब और अली खान क्लब के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर अफरोज खां, अदनान खां, शानू खां, अदनान खां, इमरान आदि मौजूद रहे।