कलक्ट्रेट कार्यालय में डीएम मनोज कुमार एवं बीएसए द्वारा आरटीई के चौथे चरण की लॉटरी संपन्न की गई
बदायूं। आरटीई के तहत चौथे चरण में गरीब बच्चों ने कांवेंट स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन किए थे। शनिवार को डीएम मनोज कुमार ने ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया। इसमें 613 बच्चे अब संबंधित स्कूलों में निशुल्क पढ़ सकेंगे।
शासन ने गरीब बच्चों के लिए आरटीई के तहत कांवेंट स्कूलों में पढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शनिवार को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बच्चों को उनके पसंद के स्कूलों का आवंटन किया गया।
बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि चौथे चरण में कुल 700 आवेदन आए थे। इनकी जांच की गई। इसमें 647 आवेदन स्वीकृत हुए। इसके बाद में डीएम ने ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से स्वीकृत बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया। इसमें 613 विद्यार्थियों को विद्यालय का आवंटन हो सका, जबकि 34 बच्चाें को संबंधित स्कूल में सीट भर जाने की वजह से उनको स्कूलों का आवंटन नहीं हो पाया।