फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़कर बकरियों वाले नखासे में जुटे छह युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में उझानी में शनिवार को कई युवक बकरियों वाले नखासे में इकट्ठे हो गए। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार छह युवकों के खिलाफ पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोतवाली से ही रिहा कर दिया। बिल्सी रोड बाजार में भी पुलिस ने बेवजह घूम रहे युवकों पर जमकर डंडे फटकारे। युवक घरों की ओर भाग गए। बकरियों वाले नखासे में करीब एक दर्जन युवक पूर्वाह्न में इकट्ठे हो गए। शनिवार को इसी स्थान पर बकरियों का नखासा भी लगता है लेकिन पिछले शनिवार की तरह इस बार भी नखासा नहीं लगा था। युवकों के बारे में जानकारी मिलते ही दरोगा शिवेंद्र भदौरिया ने पुलिस फोर्स के साथ नखासे की घेराबंदी कर ली। मौके पर से मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अकील अहमद पुत्र शफी अहमद नझियाई मोहल्ले के सुमित पुत्र राममूर्ति, श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी योगेंद्र पुत्र मोहनलाल, रामधुन पुत्र ओमकार और साहूकारा मोहल्ले के विनीत जैन पुत्र नवनीत जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान ये युवक नखासे में पहुंचने का कोई कारण नहीं बता पाए। दरोगा भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ धारा- 188, 269 और 270 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पूर्वाह्न में बिल्सी रोड मार्केट में कुरैशियान पुलिया के पास लोगों का आना-जाना शुरू हुआ तो पुलिस ने उन्हें डंडे फटकार कर खदेड़ दिया। एसपी और सीओ ने भी हड़काए बिना मास्क लगाए लोग उझानी। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्ताव और सीओ सर्वेंद्र कुमार दोपहर में यहां पहुंचे। उन्होंने पहले तो पुलिस के गश्ती दल चेक किए फिर बैंकों की ओर रुख किया। बैंक की ओर आने-जाने वाले लोगों में अफसरों को जो भी व्यक्ति बिना लगाए मिला, उसे जमकर हड़काया गया। साथ ही अफसरों ने पुलिस कर्मियों को भी सख्ती वरतने के निर्देश दिए। कहा कि लॉकडाउन का हरहाल में पालन होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें