फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास कॉलेज परिसर में छात्रों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में शनिवार को छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उनके बीच बेल्ट चलने लगीं। जानकारी होने पर चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य स्टाफ भी पहुंच गया। उन्होंने दोनों छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। डिग्री कॉलेज में शनिवार की दोपहर बीए प्रथम वर्ष और बीएससी प्रथम वर्ष के दो छात्र कॉलेज की खिड़की नंबर पांच के सामने खड़े थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ने बेल्ट निकाल ली और एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना मिलते ही चीफ प्रॉक्टर डॉ.शिवराज और अन्य प्रवक्ता वहां पर पहुंच गए और दोनों छात्रों को अलग किया। चीफ प्रॉक्टर ने दोनों ही छात्रों को ऐसी घटना की पुनावृत्ति होने पर निलंबित करने की चेतावनी दी। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

---------------------
छात्रों में आपस में मारपीट हो गई। उन्हें कड़ी चेतावनी दी है। अगर दोबारा ऐसा संज्ञान में भी आया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ.शिवराज कुमार, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें