फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी, चार दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25-
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने की
छापेमारी, चार दुकान निलंबित
72 दुकानों पर की छापेेमारी, 35 नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार के निर्देश पर नकली बीज और खाद की बिक्री की रोकथाम को लेकर गुरुवार को कृषि विभाग की टीम ने जिलेभर में छापेमारी की। टीम ने कुल 72 दुकानों पर छापामारी कर 35 नमूने भरे। इस दौरान चार दुकानों को निलंबित भी किया। कृषि विभाग की टीम की छापेमारी से खाद और बीज विक्रेताओं में खलबली मची रही। खरीफ का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर नकली बीज और मिलावटी खाद की बिक्री शुरू कर दी जाती है। ऐसे में इस बार माफिया पर अंकुश लगाने को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को विभाग को औचक निरीक्षण के आदेश दिए। इसको लेकर डीएम ने उप कृषि निदेशक को सदर और बिल्सी तहसील, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार को सहसवान तहसील, नरेंद्र पाल सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी को बिसौली, भीमसेन उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को दातागंज तहसीलों में एसडीएम के साथ भेजा। इस दौरान टीम ने जिलेभर से कुल 72 दुकानों पर छापेमारी की गई। इनसे 35 नमूने लिए गए। साथ चार दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित की गई। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इनमें वजीरगंज के इफ्को बिक्री सेंटर, बिसौली के श्रीराम कृषि अदान, प्रकाश खाद भंडार, कृषि खाद भंडार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें