बदायूं। दिवाली के चलते प्राइवेट और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। वहीं ट्रेनों के हालात भी कुछ ऐसे ही है। बसें और ट्रेन यात्रियों से फुल होकर चल रही हैं। बसों में तो भीड़ की वजह से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। दिवाली और भैया दूज के चलते प्राइवेट और रोडवेज बस स्टैंड पर ओर शहरों से पहुंचने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। क्षमता से अधिक यात्री बसों में सफर कर रहे हैं। वहीं स्टेशन पर भी यात्रियों को भीड़ देखने को मिली। दिन में लगभग 11 बजे लगभग स्टेशन परिसर यात्रियों से फुल था। ट्रेन आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्री टूट पड़े। बसों की स्थिति इतनी दयनीय थी कि यात्रियों को बस में खड़े होकर सफर तय करना पड़ा। ट्रेनों और बसों में भैया दूज तक इसी तरह मारा मारी रहेगी। रोडवेज एआरएम राजेश कुमार का कहना है कि त्योहार के चलते बाहर से यहां आने वाली यत्रियों की भीड़ बढ़ गई हैं। एक-दो दिन में स्थिति सामान्य होगी। बदायूं से बरेली, आगरा, मथुरा, दिल्ली जाने वाले मार्गों पर बसों का संचालन भी बढ़ गया है। वहीं आरपीएफ प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि त्योहर के मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।