फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गंदगी, नगर पालिका का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में जनसमस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर युवा मंच संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मालवीय आवास गृह पर नगर पालिका प्रशासन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर में व्याप्त गंदगी पर रोष जताया। पुतला दहन के दौरान संगठन अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा कि एसी में बैठे पालिका ईओ और अन्य अधिकारी शहर में व्याप्त गंदगी और जलभराव को नहीं देख पा रहे हैं। शहर में गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां चोक हैं और गलियों में गंदगी पसरी हुई है। इससे संक्रामक बीमारियों को दावत दी जा रही है। कहा कि नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए बाध्य करने को जल्द ही मुहिम चलाकर गंदगी और कूड़ा-करकट को नगरपालिका के दफ्तरों के बाहर डाला जाएगा। सचिन यादव, हामिद रसूल, दिलीप जोशी, सुमित यादव, पुष्पेंद्र मिश्रा, सद्दू खान, विवान यदुवंशी, निशु कुमार, शाहरुख खान, दीपक मौर्य, अनूप मिश्रा, आदित्य कुमार, राशिद अनवार, अभिषेक आर्य, शोभित गुप्ता, रवि कुमार, अनिकेत सिंह पुतला दहन करने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें