फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हरि बोल सेवा समिति की ओर से बांटे गए 5137 हेलमेट

विज्ञापन
प्रेस वार्ता में जानकारी देते सदर विधायक महेश गुप्ता व अन्य
विज्ञापन
बदायूं। हरि बोल सेवा समिति की ओर से लोगों की जान बचाने के लिए अब तक 5137 हेलमेट बांटे गए। समिति के संरक्षक सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आम जनता का जीवन बहुमूल्य है। बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से ही हरिबोल सेवा समिति का गठन किया गया है। पिछले दो महीने से समिति की ओर से हेलमेट बांटे जा रहे हैं। कहा कि बिना हेलमेट के कोई भी बाइक चालक न चले। शनिवार को समिति ने कचहरी रोड पर हेलमेट वितरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अनेक पाल सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव ,विश्वजीत गुप्ता, सरजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के मेधावियों को करेंगे सम्मानित
समिति के सदस्य विश्वजीत ने बताया कि आने वाले दिनों में समिति की ओर से 10वीं और 12वीं के सभी बोर्ड के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें