मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तालाब में करंट उतरने से भैंस की मौत हो गई। ग्राम मझारा निवासी बन्ने खां सुबह अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए तालाब में ले गया था, परंतु उससे पहले पोल से बिजली का तार टूटकर तालाब में गिर गया। जैसे ही भैंस तालाब में घुसी, वह छटपटाने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बन्ने खां ने बताया कि उनकी भैंस करीब साठ हजार रुपये की थी। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ तहरीर दी है। ग्राम प्रधान महेश ने जर्जर विद्युत लाइन को ठीक कराने की मांग की है। ब्यूरो