बिल्सी। नगर के श्री गिरिराज जी सेवा मंडल के तत्वावधान में 29 मार्च को दो बसों से भक्तों का एक जत्था राजस्थान में स्थित धार्मिक स्थलों की यात्रा करने लिए गया था, जो बीते मंगलवार की शाम यात्रा कर लौट आया। भक्तों ने बताया कि वे सबसे मां केला करौली देवी मंदिर गए, जहां विभिन्न देवी मंदिर के दर्शन कर पूजा की। इसके बाद वह मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी महाराज के दर्शन करने गए। उसके बाद जत्था श्याम खाटू पंहुचा, जहां सभी भक्तों ने अपने हाथों में निशान लेकर करीब 16 किलोमीटर पैदल परिक्रमा की। उसके बाद भक्तों ने वृंदावन में कान्हा के विभिन्न मंदिरों को देखा। इस यात्रा में नगर के चंद्र शेखर, सौरभ, उमेश, रामौतार, सुभाष माहेश्वरी, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, अनुराग माहेश्वरी, अभिषेक, प्रदीप कुमार, डॉ.विनीत कुमार, राघव गुप्ता आदि शामिल रहे। ब्यूरो