फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो ऑनलाइन खुदरा व्यापार: कंछल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि आज की व्यापारी नीतियों से कॉरपोरेट का पोषण और व्यापारियों का शोषण हो रहा है। ऐसे तो छोटे व्यापारी बड़े उद्योगपतियों का निवाला बन जाएंगे। इस नीति के खिलाफ 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। नगराध्यक्ष कृष्णौतार शर्मा के आवास पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की नीतियों पर हमला बोला। कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापारी खत्म हो रहे हैं। मंडी शुल्क से किसानों का शोषण हो रहा है। यह खत्म होना चाहिए। आयकर में छह लाख तक छूट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छह करोड़ व्यापारी हैं, उनसे 24 करोड़ लोग जुड़े हैं। हमारे देश का व्यापारी आधी आबादी को पालता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी और फर्म का रेट एक जैसा होना चाहिए। बोले- खुदरा व्यापारी के हितों पर कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा। हम संघर्ष करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर घनश्याम गुप्ता, नरेंद्र दिवाकर, धर्मेद्र कुमार, विनय अग्रवाल, सुनील शर्मा, संजीव पाठक, मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें