फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सील अस्पताल को खुलवाने के नाम पर 40 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। कस्बे में कुछ समय पहले सील हुए अस्पताल को खुलवाने के नाम पर सीएचसी पर तैनात तीन कर्मचारियाें पर 40 हजार रुपये ठगने का आरोप है। अस्पताल की संचालिका ने तीनों कर्मचारियों पर और रुपये न देने पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर थाना पुलिस को दी थी। चार दिन बीत जाने के बाद संचालिका ने सोमवार को एसएसपी बृजेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



एसएसपी को दी गई तहरीर में संचालिका ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से जिले भर में फर्जी अस्पताल खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जिनसे स्वास्थ्य विभाग के लोग हर माह मोटी रकम भी वसूलते हैं। महीनेदारी न देने पर अस्पताल को बंद कराने की धमकी देते हैं।
कस्बे में संचालित अस्पताल को विभाग की टीम ने बीते दिनों सील कर दिया था। अस्पताल को फर्जी बताया था। अस्पताल संचालिका का आरोप है कि अस्पताल खुलवाने के बदले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य कर रहे तीन कर्मचारियों ने चिकित्सा प्रभारी के नाम पर 35 हजार की रुपये ले लिए, लेकिन अस्पताल खोलने संबंधी आदेश नहीं दिया, पर खुलवा दिया।
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि दो कर्मी 3 अगस्त की शाम क्लीनिक पर पहुंचे और उससे 5000 मांगे। संचालिका ने पहले सीएमओ का आदेश देने को कहा तो इन संविदा कर्मियों ने अस्पताल बंद करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा कि रात को कमरे पर आना तभी अस्पताल संचालित हो सकेगा। यह बात सुनकर संचालिका भड़क उठी। इसी बीच दूसरे स्वास्थ्य कर्मी ने महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो राहगीर और पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले की लिखित तहरीर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें