हज के लिए इस बार 327 यात्रियोें ने आवदेन किया है। जिले के निर्धारित कोटे से यात्रियों की संख्या कम होने के कारण इन सभी के यात्रा पर जाना संभव हो सकेगा। जिला हज कमेटी के सदस्य एवं हज ट्रेनर हाजी अफजाल उद्दीन अहमद ने बताया कि इस साल जिले से जाने वाले 118 कवर ग्रुप में 327 यात्रियों में से 178 पुरुष तथा 149 महिलाएं हैं। इसमें प्रथम(ग्रीन) श्रेणी में 34 तथा द्वितीय श्रेणी(अजीजिया) में 293 यात्री जाएंगे। जिले से जाने वाले आवेदकों में सहसवान के मुजफ्फर सईद एडवोकेट, मोहम्मद सलीम, सैदपुर के नजाकत अली खां, ककराला के अखलाक खां एडवोकेट, माजिद बख्श, मोहम्मद यूनुस, तारिक अली बिल्ले शामिल हैं।