फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 3209 छात्र-छात्राओं ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 30 Apr 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को हुई। इसमें 5575 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3209 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। डीएम ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर डेढ़ बजे तक चली। इसमें 2366 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार की निगरानी में उड़नदस्ता बनाए गए थे। उनको चेकिंग के दौरान कोई भी नकलची नहीं मिला।
इस दौरान डीएम मनोज कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिग्लर मिशन इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी सहित विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र में सभी कक्षों का जायजा लिया। वहां की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने विद्यार्थियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान जीआईसी प्रधानाचार्य सीपी सिंह, जीजीआईसी अल्पना कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य अमर सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा प्रभारी एमके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुई परीक्षा-
- नगर पालिका इंटर कॉलेज
- सिग्लर मिशन कन्या इंटर कॉलेज
- राजाराम महिला इंटर कॉलेज
- श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज
- केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
- कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर नगला पूर्वी
- मदन लाल इंटर कॉलेज
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली
- पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज सहसवान
- मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज
- एनए इंटर कॉलेज बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें