रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था
जब सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने देवेंद्र सिंह को रंगे हाथ पकड़ा था, तब उसके कमरे में रखे बैग से 32 हजार रुपये और मिले थे। एंटी करप्शन टीम ने चौकी इंचार्ज के कमरे की तलाशी भी ली थी। एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराए गए मामले में 32 हजार रुपये मिलने का भी जिक्र किया है।
एफआईआर में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि चौकी इंचार्ज ने 50 हजार रुपये मांगे थे, जिसमें से प्रेमपाल 20 हजार रुपये इंस्पेक्टर राकेश सिंह को दे चुका था। वह चौकी इंचार्ज को रुपये देना नहीं चाह रहा था लेकिन उसके लगातार दबाव बनाने पर एंटी करप्शन टीम को सूचना दी गई थी। इस संबंध में सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वह इसकी रिपोर्ट पेश करेंगे।