फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलामी के लिए प्रस्तावित 32 खटारा बसें ढो रहीं सवारियां

विज्ञापन
बदायूं डिपो के वर्कशॉप में खड़ीं खटारा बसें। संवाद
विज्ञापन
साल भर पहले नीलामी के लिए भेजा जा चुका है इनका प्रस्ताव
विज्ञापन

कोहरे में हादसे का कारण बन सकती हैं ये बसें, रख-रखाव पर ज्यादा खर्चा
बदायूं डिपो में 14 लाख किमी से भी ज्यादा चल चुकी हैं कई एसी बसें
बदायूं। बदायूं डिपो के बेड़े में शामिल 32 खराटा बसों की नीलामी एक साल बाद भी नहीं हो सकी है। इनमें कई बसें तो 14 लाख किमी से ज्यादा चल चुकी हैं। बदायूं डिपो इन खटारा बसों को अब भी दौड़ा रहा है। सर्दियों के सीजन में कोहरे के दौरान इन बसों से हादसों का खतरा बढ़ गया है। वहीं इन बसों के मेंटीनेंस पर भी ज्यादा खर्चा आ रहा है।
बरेली क्षेत्र के सेवा प्रबंधक (एसएम) ने जुलाई 2021 में एसी सीरीज की बसों का नीलामी प्रस्ताव बदायूं डिपो प्रबंधन से मांगा था। इनमें ज्यादातर ऐसी बसें हैं जो 11 से 14 लाख किमी तक चल चुकी हैं। उनकी बसों की उम्र भी 12 साल हो चुकी है। 2021 के अंत तक बदायूं डिपो प्रबंधन ने एसी सीरीज की 35 बसों की सूची नीलामी के लिए भेज दी। इनमें तीन बसों को नीलाम किया जा चुका है। अन्य 32 बसें अब भी बदायूं डिपो सड़कों पर दौड़ा रहा है। इनमें ज्यादातर ऐसी बसें हैं जो धक्के से स्टार्ट होती हैं। कई बार तो बसें बीच रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। इस कारण यात्रियों को असुविधा का सामना भी करना पड़ता है। ज्यादातर बसों की सीटें, खिड़कियां, गेट भी जर्जर हैं। खिड़कियों पर सीसे न होने के कारण सर्दियों के सीजन में इन बसों से यात्रा करना तकलीफदेह साबित हो रहा है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में कुल 168 बसें हैं। इनमें 37 बसें अनुबंधित और 131 बसें निगम की हैं। निगम की तीन बसों की नीलामी हो चुकी है। ऐसे में अब बेड़े में 129 बसें शेष हैं। इनमें 80 बसें ऐसी हैं जिनके दिल्ली में प्रवेश पर रोक है। दरअसल, इन बसों में फास्ट टैग नहीं है।
एआरएम के निलंबन के बाद चालक-परिचालक की सेवाएं समाप्त
बदायूं से दिल्ली जा रही बस में 14 नवंबर को यातायात निरीक्षक प्रवर्तन लक्ष्मण सिंह ने बिसौली के पास चेकिंग के दौरान 29 सवारियों को बिना टिकट पकड़ा था। इस मामले में बदायूं डिपो के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। बस चालक सीमावली और परिचालक गुलाव नवी को रूट से हटा दिया गया था। अब जांच के बाद चालक और परिचालक की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है। यातायात निरीक्षक ने चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

दस बसें दिल्ली और छह मैनपुरी भेजी गईं
बदायूं डिपो की 16 बसों को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में भेजा गया है। इन बसों से सुरक्षा कर्मी जाएंगे। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है और मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है। बदायूं डिपो के बेड़े से 16 नई बसों के कम होने के बाद कई रूटों पर कुछ दिन तक यात्रियों को बसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई थी। दो बार बदायूं से सांसद रहे धर्मेंद्र यादव भी मैनपुरी सीट से सांसद चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की 35 बसों की नीलामी प्रस्तावित है। इन बसों की सूची रीजनल कार्यालय जा चुकी है। फिलहान इनमें कुछ बसों की सेवा ली जा रही है। कुछ बसें न्यायालय में बंधक होने के कारण नीलाम नहीं हो पा रही हैं। दस बसों को एमसीडी चुनाव के लिए दिल्ली और छह बसों को मैनपुरी में होने वाले लोकसभा उप चुनाव के लिए मैनपुरी भेजा गया है। यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यालय से कुछ नई बसें मिलने की उम्मीद है।
- अशोक कुमार, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें