फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका लक्ष्मी (35) पत्नी राजवीर शर्मा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर निवासी थी। वह गुरुवार शाम खेतों की ओर घास लेने जा रही थी। उसी दौरान अलीगढ़-बरेली रूट पर पुरुवाखेड़ा हाल्ट के पास महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन आ गई। इसका महिला को पता नहीं चला। वह ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद महिला के परिवार में कोहराम मच गया है। देर रात तक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें