फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4435 किसानों ने कराया प्रधानमंत्री फसल बीमा

विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बदायूं। शासन की ओर से फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। इसके लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि रखी गई है। विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान योजना का लाभ ले सकें। अभी तक मात्र 4435 किसानों ने ही बीमा कराया है। किसानों में जागरूकता की कमी या फिर बीमा पर किसानों का विश्वास न होना। कारण जो भी हो प्रधानमंत्री बीमा योजना किसानों तक नहीं पहुंच रही है। जबकि पिछली साल खरीफ की फसल में 18978 किसानों ने बीमा कराया था। वहीं इस बार अभी तक मात्र 4435 किसानों ने ही बीमा कराया। जबकि विभाग की ओर से लगातार किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रवि की फसल में गेहूं, मसूर, सरसों, आलू के अंतर्गत 4435 किसानों ने अपना बीमा कराया है। इसकी अंतिम तिथि शासन की ओर से 31 दिसंबर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें