बदायूूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत प्रदेश सरकार ने छह महीने के अंदर बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी। इसको लेकर जिलेभर में भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा की ओर से दीप प्रकाश पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुुभांरभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने करते हुए कहा कि जिले की सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा सभी लोगों के साथ है। सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें हर वर्गों के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरुप पाठक, स्वतंत्र प्रकाश, दीपमाला गोयल, अशोक भारती, सीमा राठौर, पूनम गुप्ता, राजेश्वर सिंह पटेल मौजूद रहे। इधर जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य ने युवाओं को पार्टी की आगामी जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के ब्लाक संयोजक प्रतीक मिश्रा, सनवीर सिंह, शिव भारद्वाज, मनीष उपाध्याय, रवि सोंलकी, विनीत पांडे,आशीष शाक्य मौजूद रहे।