उझानी(बदायूं)। पंजाबी कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत रविवार को भक्तों समेत आयोजकों ने संकीर्तन किया। गणेश भगवान की गुुणगान करते हुए भक्तों ने भजन भी सुनाए। गणेश की प्रतिमा के पूजन के बाद आयोजकों ने आरती भी की। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश सचदेवा पाली बाबू, जयपाल थरेजा, गिरीश बाबू वार्ष्णेय, सुभाष थरेजा, राजन मेंदीरत्ता, हनी सचदेवा, अनिल कुमार, देवराज अदलक्खा, चिराग सचदेवा, मिंटू गुलाटी, पुरुषोत्तम वार्ष्णेय, सुमन, सरोज, लवली थरेजा, संतोष, पुष्पा और कुनाल थरेजा आदि मौजूद थे।