फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंडी समिति से व्यापारी के 310 बोरी धान चोरी

विज्ञापन
बिसौली की मंडी समिति में चोरी के बाद पहुंचे व्यापारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली से चंद कदम दूर बेखौफ चोरों ने सोमवार रात मंडी समिति से व्यापारी के 310 बोरी धान चोरी कर लिए। चोर हाईवे किनारे ट्रक लगाकर मंडी समिति में घुस गए और धान की बोरियां लादकर निकल गए। इसकी सूचना पर एसडीएम ज्योति शर्मा और इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह पहुंचे। गुस्साए व्यापारियों ने मंडी गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में कस्बे के बदायूं रोड निवासी गल्ला व्यापारी राकेश बाबू पुत्र दर्शनलाल की राकेश बाबू एंड संस नाम से गल्ले की आढ़त है। सोमवार रात चोरों ने उनकी आढ़त पर अपना हाथ साफ कर दिया। उनके 310 बोरी धान चोरी कर लिए। चोरों ने हाईवे किनारे अपना वाहन लगा लिया। बाद में दीवार फांदकर मंडी समिति में घुस गए। उन्होंने मंडी की दीवार के सहारे धान की बोरियां लगाकर बाहर जाने का रास्ता बना लिया और 310 बोरी धान ट्रक में लाद लिया और ट्रक लेकर भाग निकले।
सुबह व्यापारी को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। सूचना के बावजूद पुलिस देरी से पहुंची, जिससे व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर एसडीएम ज्योति शर्मा और फिर कोतवाली पुलिस आ गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। एसडीएम ने रात ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने मंडी सचिव को गार्ड मुनेश पाल सिंह औरकंचन सिंह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम ज्योति शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंडी समिति में लगातार बढ़ती चोरियों पर मंडी परिसर की चाहरदीवारी के निर्माण कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि संगठन नेपूर्व में कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। केपी मौर्य, राहुल यादव, हरिज्ञान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें